महोबा:महिला शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद..

0 45
  • महिला शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
  • महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए मिशन शक्ति 

 

  महोबा:उत्तर प्रदेश महोबा जिला में महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को फतेहपुर बजरिया उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 2 में सभासद देवकीनंदन प्रजापति कार्यक्रम संपन्न करवाया।

 

छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया। चौकी सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं।

 

थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। सभासद देवकी नंदन प्रजापति फतेहपुर बजरिया वार्ड 2 अनीता देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुलिस कॉस्टेबल, नितेश कुमार कुशवाहा, देवेंद्र यादव ,महिला कॉस्टेबल धात्री तिवारी , राखी सिंह आदि लोग मौजूद रहे। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1076, 1073 अन्य नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर छात्रा या महिला छेड़छाड़ या किसी तरह की मुश्किल होने पर शिकायत कर सकती है। शिकायतकर्ता अगर चाहे तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। महिला पुलिस अधिकारी हमेशा मौजूद रहती हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.