बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में आये उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक विवादित बयान दिया है। और कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे को देश भक्त बताया है। और कहा नाथू राम गोडसे के देशभक्ति पर संदेह नही किया जा सकता। राहुल गांधी कौन सा गांधीवाद पर चल रहे हैं। गांधी जी ने जो स्वदेशी की बात कही ये कौन सी स्वदेशी की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी जनेव को तोड़ बाहर लटकाकर गांधीवादी बनना चाहते है। राहुल गांधी देश की छबि को खराब करने का काम कर रहे है।
