रिपोर्ट: आकाश
भाजपा मुख्यालय देहरादून में आज अहिल्याबाई की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यशाला को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने शासन काल में न सिर्फ विकास की गाथा लिखी बल्कि धार्मिक कार्यों के चलते कई मंदिरों धामों का भी जीर्णोद्वार किया। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भी कहा कि अहिल्याबाई के जीवनकाल को अगर हम देखें तो ऐसे समय में उन्होंने शासन की कमान संभाली जब महिलाओं के लिए शिक्षा भी मुश्किल थी। जिसके चलते आज की महिलाओं के लिए वे एक बड़ी प्रेरणा स्रोत हैं।